मेदिनीनगर (डालटनगंज): रजदीरिया गांव के पास जंजीर से बंधी युवती की लाश मिली, 30 घंटे बाद भी पहचान नहीं, एमएमसीएच में पोस्टमार्टम
पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको-विश्रामपुर मुख्य पथ के किनारे रजदीरिया गांव के पास झाड़ियों में बुधवार शाम एक युवती का शव बरामद हुआ। उसके पैर में लोहे की जंजीर बंधी हुई थी पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरूवार दोपहर में एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया एवं 72 घंटे के लिए बॉडी एमएमसीएच की मोर्चरी में सुरक्षित रखा है।