सैदपुर: भीमापार में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं ने जमकर काटा बवाल, SDO को बनाया बंधक, SDO ने मांगी 3 दिनों की मोहलत
भीमापार विद्युत उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल व कनेक्शन काटे जाने को लेकर दर्जनों महिला उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीओ प्रदीप सिंह को उनके कमरे में ही बंधक बनाकर बाहर से ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस ने किसी प्रकार ताला खुलवाकर एसडीओ को मुक्त कराया। बाद में एसडीओ प्रदीप सिंह ने 3 दिन के भीतर समाधान का भरोसा दिया।