सिमरी बख्तियारपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच की गई
बनमा ईटहरी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई। शिविर में जांच के लिए महिलाओं की भीड़ दिखी। जांच शिविर के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने प्रसव के दौरान होने वाली जटिल समस्याओं वाले मरीजों की पहचान का कार्य किया।