बांका एसडीएम राजकुमार ने बुधवार की दोपहर 12 बजे शहर के सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर खुद सामान नहीं हटाया तो प्रशासनिक टीम अपने तरीके से कार्रवाई करेगी। जिसके बाद सभी अतिक्रमणकारी अपने अपने दुकान को हटा लिए। एसडीएम ने मुख्य बाजार का दौरा किया।