धौलपुर: पुलिस ने विश्नोदा और चांदपुर से अवैध पत्थर खनन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन की जब्त
सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर सदर थाना क्षेत्र के विश्नोदा एवं चांदपुर इलाके में सरकारी भूमि पर चोरी-छिपे किए जा रहे अवैध पत्थर खनन की सूचना पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। एसपी पुलिस विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के साथ-साथ अवैध पत्थर खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पु