आबूरोड के गोरखला गांव में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एसटीएचआर दानावाव जनजातीय स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केंद्र के निर्देशन में हुआ। डॉ. करण सोडानी व डॉ. आशाराम चौधरी ने ग्रामीणों की जांच की। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय, श्वास, त्वचा, स्त्री व बाल रोग की जांच की गई।