कोईलवर: पुलिस ने जलपुरा मोड़ के समीप से अवैध तथा ओवरलोड बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त, चालक फरार
चांदी थाने की पुलिस ने अवैध तथा ओवरलोड बालू लदे एक ट्रैक्टर को चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा मोड़ से जब्त कर लिया है। इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बालू लदे ट्रैक्टर को थाना लाकर पार्किंग में खड़ा कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस आशय की जानकारी चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने रविवार की सुबह 9:00बजे दी।