रावतसर: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया
एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है पुलिस से मंगलवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के भागीरथ राम रतन कालूराम व सावित्री निवासी कैंचियां पुलिस थाना रायसिंहनगर पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व घर से निकालने का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है।