राजगढ़: राजगढ़ के गढ़ प्रांगण में राम लीला का मंचन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण मूर्छित, कुंभकरण वध एवं मेघनाथ वध
Rajgarh, Churu | Oct 20, 2026 गढ़ प्रांगण में करणी माता मंदिर रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के 8वें दिवस की लीला में अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण मूर्छित, कुंभकरण वध एवं मेघनाथ वध की लीला का मंचन किया गया। रामा दल द्वारा समुंदर पार करने के बाद लंका में प्रवेश किया गया तो उन्होंने अपना दूत अंगद को रावण को समझने भेजा जहां रावण बने सुरेश गिरी एवं अंगद बने गोविंद भोजक के बीच संवाद हुआ।