ओबरा: एम्बुलेंस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, EMT की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
Obra, Sonbhadra | Jun 11, 2026 दुद्धी से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर की गई एक गर्भवती महिला ने रास्ते में एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया।चोपन क्षेत्र के पास हुई इस घटना में एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी की सूझबूझ से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार निमियाडी निवासी 25 वर्षीय ममता पत्नी अनुज को प्रसव संबंधी जटिलताओं के चलते सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया था।