कौंच: रामकुंड कॉलोनी में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अवैध कब्जे पर उठे सवाल, पालिकाध्यक्ष ने दिया आश्वासन #jansamasya
Konch, Jalaun | Jul 21, 2026 कोंच के नया पटेल नगर स्थित रामकुंड कॉलोनी में मंगलवार सुबह 9 बजे जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियों का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाने से आवागमन बाधित हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि नाली पर अवैध कब्जे के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने नगर पालिका से अवैध कब्जा हटाकर नालियों की सफाई और जलनिकासी की मांग की हैं।