सिरोही जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शिवगंज नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
शिवगंज के अलग-अलग वार्डों से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने पार्टी के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत किए। आवेदन देने के दौरान कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों में खासा उत्साह नजर आया।
खास बात यह रही कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी भी मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी में दावेदारों ने अपने-अपने वार्ड से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की।
अब आवेदन प्रक्रिया के बाद भाजपा संगठन स्तर पर दावेदारों के नामों पर मंथन करेगा और वार्डवार मजबूत एवं जिताऊ चेहरे को लेकर फैसला किया जाएगा।
नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही शिवगंज में टिकट की दौड़ और सियासी हलचल दोनों तेज होती नजर आ रही हैं। #sanchalnews #sanchalnewslive #Shivganj #shivganjnews #sirohinews