कोलायत: गजनेर थाना क्षेत्र के अगनेऊ रोही में रेवड़ चराने को लेकर हुई मारपीट, चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
गजनेर थाना क्षेत्र के अगनेऊ गांव की रोही में रेवड़ चराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों सहित दो अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अगनेऊ निवासी कोजाराम पुत्र भीयाराम मेघवाल ने रिपोर्ट देकर बताया कि 14 जून 2026 को वह गांव रोही में रेवड़ चरा रहा था।