बालाघाट: कलेक्टर की अपील- कुएं में उतरने से पहले जहरीली गैस की जांच करें, थोड़ी सी सावधानी बचा सकती है जान
बालाघाट जिले में कुओं में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से हो रही लगातार दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर मृणाल मीना ने 10 जुलाई की दोपहर में किसानों, ग्रामीणों और आमजन से कुएं में उतरने से पहले गैस की जांच करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता कई अनमोल जिंदगियां बचा सकती है। हाल ही में 9 जुलाई को किरनापुर क्षेत्र में जहरीली गैस की