शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला मैदान जाने वाली सड़क पर गोवंश का जमावड़ा, हादसों का खतरा बढ़ा
शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र में ओसीएफ रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सड़क पर आवारा गोवंश का झुंड राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है। सड़क पर 20 से 30 गोवंश घूमते और बैठे दिखाई देते हैं। इन दिनों रामलीला मैदान में मंचन का आयोजन होने से लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में सड़क पर गोवंश की मौजूदगी से हादसों का खतरा बना हुआ है।l