मुंगेर: मुंगेर के नयारामनगर थाना अंतर्गत 20 लीटर अवैध देशी महुआ शराब, 01 मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
Munger, Munger | Mar 24, 2024 पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देशन में अवैध शराब एवं शराब तस्करों के विरुद्ध मुंगेर पुलिस द्वारा निरंतर अभियान जारी जारी है। इसी क्रम में आसूचना संकलन के आधार पर नयारामनगर थाना अंतर्गत छापामारी के क्रम में कुल-20 लीटर अवैध देशी शराब , 01 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। नयारामनगर थाना अंतर्गत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।