दिनदहाड़े पुलिस बनकर आए बदमाश, व्यापारी का कर लिया अपहरण!
छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ़ गांव में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो बदमाश पुलिसकर्मी बनकर व्यापारी गिरीश यादव के घर पहुंचे, पिस्टल दिखाकर खुद को पुलिस बताया और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले गए।
पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत के बाद मरवाही पुलिस मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
लगातार व्यापारियों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है।
#GPM #Marwahi #Kidnapping #FakePolice #CCTV CrimeNews Chhattisgarh BreakingNews GirishYadav PoliceInvestigation CGNews HindiNews ViralNews RaipurNews CrimeAlert