बथनाहा: बथनाहा में नस्ल सुधार व पशु बांझपन निवारण शिविर, 115 पशुओं का उपचार हुआ, पशुपालकों को मिली राहत
बथनाहा:आत्मनिर्भर बिहार योजना के तहत बथनाहा प्रखंड में पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुधन के स्वास्थ्य सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के उद्देश्य से पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम एवं द्वितीय पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया