खिजरसराय: मृतक के आश्रितों को मिली सहायता राशि, बीडीओ ने सौंपा चेक
खिजरसराय प्रखंड कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी सुमन ने लाभुकों को ₹20,000 का चेक सौंपा।इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ कुमारी सुमन ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सरबहदा गांव निवासी आरती देवी को ₹20,000 की आर्थिक सहायता दी गई है।