बिजावर: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बिजावर विधायक ने किया वृक्षारोपण
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह 10 बजे बिजावर विधायक ने नगर के मुक्ति धाम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।