सिमरिया: भागवत कथा में काम के लिए ले जाए गए युवक की संदिग्ध मौत: परिजनों का आरोप 'दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या है', SP से गुहार
पन्ना के सिमरिया क्षेत्र में युवक महेश सेन की संदिग्ध मौत पर बवाल बढ़ गया है। मां गुलाब बाई ने एसपी को आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि 22 अप्रैल को गांव का ही एक युवक महेश को जबरन काम पर ले गया था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। विपक्षियों पर बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कराने का भी आरोप है।