कौंच: नया पटेल नगर में अंबेडकर पार्क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, भीम आर्मी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | Apr 2, 2026 कोंच नगर के नया पटेल नगर में निर्माणाधीन अंबेडकर पार्क को लेकर विवाद बढ़ गया है, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की, कार्यकर्ताओं का कहना है कि ठेकेदार ने शिकायत के बावजूद निर्माण जारी रखा।