कोंडागांव: कोंडागांव जिले के बेड़मा में निकली ग्रामीण बारात में विदेशी पर्यटक जमकर थिरके, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बेड़मा में बुधवार को आयोजित एक शादी समारोह उस वक्त खास बन गया, जब विदेशी पर्यटक अचानक बारात में शामिल होकर डीजे की धुन पर जमकर थिरकने लगे। ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार विदेशी मेहमानों को बारात में इस तरह शामिल होते देख लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, नायक परिवार में चल रहे विवाह कार्यक्रम के दौरान जगदलपुर...