मोहल्ला खालापार में एक मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लगी गई जिससे मकान के अंदर रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित परिवार ने जानलेवा हमले की साजिश की आशंका जताते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।