नवीन मंडी स्थल पर पोलिंग पार्टियों का जायजा ले रहे ADM प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर हमने चाय-पानी की व्यवस्था की है। जो भी व्यक्ति वोटिंग करने आए उसको कोई परेशानी ना हो। सभी तैयारियां पूरी हैं और 19 अप्रैल को हम अच्छे से वोटिंग कराएंगे।