नवीन मंडी में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने पोलिंग पार्टियों को आदेशित करते हुए कहा कि EVM को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें एवं सभी अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर EVM की सुरक्षा करें। अगर किसी के द्वारा भी लापरवाही बरती गई, तो उस कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।