नवीन मंडी में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी किसी भी तरह की EVM से छेड़छाड़ ना करें और सभी अपने गंतव्य पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दें। इससे मतदान को निष्पक्ष रूप से कराया जा सके।