सोहागपुर: जमुई में वॉश ऑन व्हील अभियान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन
जिला मुख्यालय से सटे ग्राम जमुई में मध्य प्रदेश शासन की पहल वॉश ऑन व्हील को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली का नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर गैलेक्सी नागपुरे ने किया। इसमें जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, आशा कार्यकर्ता और स्थानीय युवा शामिल हुए। अभियान के तहत मोबाइल एप्लिकेशन से व्यक्तिगत और संस्थागत शौचालयों की सफाई सुविधा उपलब्ध कराई।