पटना ग्रामीण: जेई बोल रहा हूं,खाते से कटे 2.75,663 रुपए,पटना में बुजुर्ग से ठगी, शातिरों ने बिजली बिल के नाम पर बनाया शिकार
पटना में साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाया है। बिजली बिल के नाम पर 2,75,663 रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना में केस दर्ज हुआ है।बहादुरपर बगीचा निवासी फौजदारी चौधरी(70) ने बताया कि 8 मई को मेरे पास इस नंबर से 8337802904 से कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं बिजली ऑफिस से जेई बात कर रहा हूं।