कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार दोपहर 1 बजे को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से जलकर एवं संपत्ति कर की राशि नियमित रूप से जमा कराई जाए, ताकि पंचायतों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और गांवों में विकास कार्य कराए