आमला: राजस्व रिकॉर्ड में लापरवाही पर आमला तहसीलदार के रीडर की वेतन वृद्धि रोकी, बैतूल कलेक्टर ने की कार्रवाई
Amla, Betul | Mar 31, 2026 आमला तहसील में 31 मार्च को 2 बजे करीब आमला तहसीलदार के रीडर द्वारा राजस्व रिकार्ड में लापरवाही करने पर वेतन वृद्धि रोकी गई है। और उनको नोटिस जारी भी किया गया। यह कार्रवाई बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के द्वारा की गई है। और आमला एसडीएम को तुरत समाधान करने के निर्देश भी दिए गए है. यह कार्रवाई होने पर आमला तहसील में कर्मचारियों में हड़कप मच गया है।