बाबई: माखननगर में नगर परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान, की बालाजी मंदिर की बावड़ी की साफ-सफाई
मंदिर की बावड़ी की साफ सफाई की जिले मे कलेक्टर के निर्देश पर 16 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुराने जीर्ण शीर्ण तालाब कुए बावड़ी नदी,नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है उसी क्रम में बुधवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत माखननगर नगर परिषद के कर्मचारियों ने बालाजी मंदिर की बावड़ी में सफाई अभियान चलाकर बाबड़ी की साफ सफाई की।