बाबई: सिराली कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मेहताब पिता धन्नु ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी दीपक ने फरियादी से सिराली कॉलोनी में यादव के बगीचा के पास गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।