बाबई: माखननगर नगर परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान, तालाब की हुई साफ सफाई
जिले में कलेक्टर के निर्देश पर 16 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुराने जीर्ण शीर्ण तालाब कुए बावड़ी नदी,नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है उसी क्रम में मंगलवार को जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत माखननगर परिषद के कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया इस दौरान तालाब मे साफ सफाई की साथ ही लोगो को अपने आसपास साफ सफाई रखने जागरूक किया।