बाबई: आरी में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने युक्ति के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी विनोद पिता किशनलाल ने युवती से ग्राम आरी में उसके घर के सामने गाली-गौजकर मारपीट की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।