बाबई: गुजरवाडा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी रामनारायण पिता स्वर्गीय इमरतलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी भूरा,शुभम,दीना,रोशन,रोहनी पांचो ने मिलकर फरियादी से गुजरवाड़ा में उसके घर के सामने उससे गली-गली कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर पांचो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।