बनमनखी: गोरे लाल मेहता कॉलेज बना पूर्णिया विश्वविद्यालय का पहला छात्रावासयुक्त कॉलेज
बनमनखी, 29 जुलाई। पूर्णिया विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई गोरे लाल मेहता कॉलेज, बनमनखी ने बुधवार को इतिहास रचते हुए विश्वविद्यालय का पहला छात्रावासयुक्त कॉलेज बनने का गौरव हासिल किया। छात्राओं के लिए निर्मित महिला छात्रावास "मल्लिकावासः" एवं कॉलेज कैंटीन "आहारगृहम्" का उद्घाटन पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानन्द सिंह एवं उनकी सहधर्मिणी श्रीमती क