रॉबर्ट्सगंज: एसपी सोनभद्र ने शाहगंज थाने में अर्दली रूम का आयोजन किया
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शाहगंज थाने में विवेचकों के साथ अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए,इसके बाद थाना शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी, बैरक और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया,मिशन शक्ति एवं साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला अपराध और साइबर फ्रॉड मामलों को देखा