लोहंडीगुडा: बस्तर में जल संरक्षण और आजीविका की नई लहर, नवा तरिया योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
जिला पंचायत बस्तर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास और जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल की है। जिला प्रशासन द्वारा नवा तरीया-आय का जरिया अभियान के तहत जिले के विभिन्न जनपदों में कुल 11 नवीन सामुदायिक तालाबों के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।