जायल: नागौर जिले के मुख्यालय पर रोजगार शिविर का आयोजन, जिला कलेक्टर ने किया शिविर का औचक निरीक्षण
Jayal, Nagaur | Dec 9, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय में आज सोमवार को रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर मे 20 से अधिक कंपनियों ने इसमें भाग लिया। शिविर के दौरान नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने शिविर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। वहीं शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे।