खानपुर: मंडावर थाना पुलिस ने हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए एक आरोपी को झालावाड़ से किया गिरफ्तार
मंडावर थाना पुलिस ने हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए एक आरोपी को झालावाड़ से गिरफ्तार कर लिया। मंडावर थाना पुलिस ने आज मंगलवार को शाम 6:00 के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की। थाना पुलिस द्वारा गठित की गई विशेष टीम ने अपने ही साडू की हत्या करने की आरोपी कमलेश भील पुत्र कन्हैयालाल निवासी संजय कॉलोनी गांव घेर को झालावाड़ से गिरफ्तार कर लिया