जालौर जिले के चांदराई में शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष कंवर के नेतृत्व में आयोजित हुई।
बैठक में ओबीसी महिला आरक्षण की मांग को लेकर "महिला आरक्षण लागू करो, आज करो, अभी करो" अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रेखा लोहिया ने कहा कि ओबीसी महिलाओं को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष संतोष कंवर ने 21 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाले महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
Jalor, Jalor | Jul 17, 2026