बहराइच: काजीपुरा में खाना बनाने जाते समय अचानक गैस पाइप से लगी आग,पति-पत्नी झुलसे,इलाज जारी
काजीपुरा में मंजू घर में खाना बनाने जा रही थी इसी दौरान गैस सिलेंडर में लगे पाइप अचानक आग लग गई। जिससे आग की चपेट में आने से मंजू गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने आए पति बद्रीश कुमार वह भी झुलस गए। जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया की पति-पत्नी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालत स्थिर बनी हुई है।