बहराइच: माल गोदाम रोड बिजली थाना के पास से जानलेवा हमला मामले के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित माल गोदाम रोड बिजली थाना के पास से सोमवार को जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त शाहरुख जो कि आईपीसी की धारा 147,148,149,307,120बी व 34 के मुकदमे में वांछित चल रहा था को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।