बहराइच: रोडवेज़ बस स्टैंड से अयोध्या जाने वाली बसों के चालकों व परिचालकों के लिए गाइडलाइंस जारी, बसों में बज रहे भक्ति गीत
बहराइच रोडवेज़ बस स्टैंड से अयोध्या जाने वाली बसों के लिए चालकों व परिचालकों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है। ARM ने बताया कि बसों के संचालन के दौरान भक्ति गीत बजाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के अयोध्या आने-जाने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने विशेष निर्देश जारी किए हैं।