बहराइच: शंकरपुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक हुआ घायल,आई गम्भीर चोट,अस्पताल में इलाज जारी
शंकरपुर के पास सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए बताया की बाइक सवार दिल बाहरी किसी काम से गए हुए थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहाँ इलाज चल रहा है