बहराइच: नगर पालिका के सामने से आर्म्स एक्ट के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय किया रवाना
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार को थाना दरगाह शरीफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त सुलेमान पुत्र महबूब को नगर पालिका परिषद बहराइच के सामने से गिरफ्तार किया है जो मुकदमे में वांछित था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।