सदर: गोमतीनगर फायरिंग कांड में पुलिस ने किया एक्शन, हिरासत में लिए गए 2 आरोपी
Sadar, Lucknow | Jun 29, 2026 लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के पास मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फायरिंग में घायल कर्मचारी का इलाज जारी है और डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।