पटेल नगर: कीर्ति नगर: पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का आरोपी पकड़ा, ₹56,500 नकद बरामद
थाना किर्ति नगर की पुलिस टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान (28 वर्ष) के रूप में हुई है, वह गांव बीरसिंहपुर, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। दुकान से नकदी चोरी की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को डीडीए पार्क, किर्ति नगर से दबोच लिया।