पटेल नगर: वार्ड 95 विष्णु गार्डन में विकास कार्यों की समीक्षा, लोगों की समस्याएं सुनीं, बेहतर सुविधाएं देने का वादा
मंत्री आशीष सूद, वार्ड 95 विष्णु गार्डन पहुंचे। वहां चल रहे सभी विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। सड़क, पानी, सफाई और अन्य सुविधाओं के कामों को देखा और अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा हो। इसके बाद स्थानीय निवासियों से मिले और उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या को ध्यान से सुना। लोगों ने अपने सुझाव भी दिए जिन्हें तुरंत नोट किया गया।